पीडब्ल्यूडी ने कहा है कि सीवी रमन मार्ग पर आश्रम एक्सटेंशन फ्लाईओवर के नीचे लाल बत्ती लगाने के काम के देरी से होने के कारण फ्लाईओवर को सुबह के बजाय शाम को बंद किया। नए व पुराने फ्लाईओवरों को जोड़ने के लिए नए साल के पहले दिन से शुरू हुआ कार्य फरवरी के दूसरे सप्ताह तक पूरा होने की उम्मीद है।
इस अवधि के दौरान वाहन चालक बदरपुर से रिंग रोड और सराय काले खां जाने के लिए माता मंदिर मार्ग का उपयोग करेंगे। वहीं वाहन चालकों को बदरपुर, सरिता विहार, जामिया से कैप्टन गौर मार्ग, लाजपत नगर और एम्स जाने के लिए यू-टर्न का उपयोग कराना होगा। जबकि वाहन चालक चिराग दिल्ली और आईआईटी से नोएडा जाने के लिए रिंग रोड का उपयोग करें।
इसी तरह अक्षरधाम और नोएडा से एम्स और धौलाकुआं जाने के लिए भैरो रोड, मथुरा रोड-सराय काले खां से होकर जाना होगा है। एम्स और नई दिल्ली से रिंग रोड और मथुरा रोड जाने के लिए लोदी रोड, लाला लाजपत राय मार्ग और एम्स और चिराग दिल्ली से नोएडा और एनएच-24 जाने के लिए लाला लाजपत राय मार्ग का उपयोग करना पड़ेगा। एम्स, मूलचंद और लाला लाजपत राय मार्ग से मथुरा रोड, सरिता विहार और बदरपुर जाने के लिए कैप्टन गौर मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है।