फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: भाजपा ने स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के तहत शहीद स्मारकों की सफाई कर माल्यार्पण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के तहत प्रदेश भाजपा ने रविवार को राजधानी के विभिन्न शहीद स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाकर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल के संयोजन में शुरू हुए इस अभियान में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज ने मालवीय नगर स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया और पंडित मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान नई दिल्ली भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र चौधरी, पार्षद लीना कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। बांसुरी स्वराज ने कहा कि आजादी के 80वें वर्ष में शहीद स्मारकों की सफाई और माल्यार्पण कर देश के नायकों को नमन करना गौरव की बात है। शहीदों ने हंसते-हंसते अपने प्राण न्योछावर कर देश को आजादी दिलाई। उन्होंने लोगों से उनके सपनों का विकसित भारत बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। सीआर पार्क में विधायक शिखा राय ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें