-दिल्ली एयरपोर्ट यूनिट ने किया सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
मलेशिया के कुआलालंपुर में 25वीं मिलो इंटरनेशनल ओपन कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता हुई। इसमें कांस्य पदक जीतकर नाम रोशन करने वाले सीआईएसएफ कराटे टीम के खिलाड़ी हेड कांस्टेबल आर्यमन सांगवान का सीआईएसएफ यूनिट दिल्ली एयरपोर्ट में सम्मान समारोह हुआ इस अवसर पर यूनिट के वरिष्ठ अधिकारियों और खिलाड़ियों की मौजूदगी में आर्यमन सांगवान को उनकी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि के लिए बधाई दी गई। मुख्य अतिथि डीआईजी और सीएएसओ बाबू राम (आईपीएस) ने उन्हें सम्मानित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे बल के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने आर्यमन की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि वे भविष्य में भी देश के लिए इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे। समारोह के दौरान डीआईजी ने यूनिट के अन्य खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों से भी मुलाकात की।