फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'यमुना में जहर': केजरीवाल ने चुनाव आयोग को दिया जवाब, बोले- ये पानी मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत जहरीला है

Wed, 29 Jan 2025 10:29 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

हरियाणा से दिल्ली आने वाले यमुना के पानी को लेकर अरविंद केजरीवाल के बयान पर चुनाव आयोग ने जवाब मांगा था। जिसको लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने चुनाव आयोग को नोटिस का जवाब भेज दिया है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) - फोटो : x/aap
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग को जवाब देते हुए कहा कि हरियाणा से आने वाले पानी में प्रदूषण इतना अधिक है कि दिल्ली के ट्रीटमेंट प्लांट इसे सुरक्षित सीमा के भीतर संसाधित करने में असमर्थ होते हैं। हाल ही में हरियाणा से मिलने वाले कच्चा पानी अत्यधिक दूषित और मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत जहरीला है। चुनाव आयोग को जवाब देते हुए कहा कि यमुना के पानी पर उनकी टिप्पणी दिल्ली में पीने के पानी की गुणवत्ता के कारण सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट के संदर्भ में थी।

विज्ञापन


केजरीवाल का सैनी पर पलटवार
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के यमुना का पानी पीने को लेकर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पलटवार करते हुए सोशल साइट एक्स पर लिखा कि सैनी ने यमुना का पानी पीने का ढोंग किया और फिर वही पानी वापस यमुना में थूक दिया। 

केजरीवाल के मुताबिक, जब मैंने कहा कि अमोनिया की मिलावट के कारण यमुना का पानी दिल्लीवालों की जान के लिए खतरा हो सकता है, तो इन्होंने एफआईआर करने की धमकी दी। जिस जहरीले पानी को ये खुद नहीं पी सकते, वही पानी दिल्ली की जनता को पिलाना चाहते हैं। मैं ऐसा हरगिज नहीं होने दूंगा।
विज्ञापन


दरअसल, नायब सैनी का यमुना का पानी पीते हुए वीडियो सामने आया है, उसमें वह दिल्ली सीमा पर स्थित पल्ला गांव के यमुना तट पर नंगे पैर जाते हैं, और फिर एक हाथ में पानी लेकर उसे मुंह में भरते हैं। पहली बार में वे पानी मुंह में लेकर फिर निकाल देते हैं। वहीं, एक बार फिर पानी हाथ में लेते हैं और इस बार पानी को पी जाते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें