फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं बीमार हूं': सीएम अरविंद केजरीवाल ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, अंतरिम बेल सात दिन बढ़ाने की अपील

Mon, 27 May 2024 10:40 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में सात दिन अंतरिम बेल बढ़ाने के लिए याचिका दायर की है।
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : X/AAP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। एक जून तक मिली राहत के बाद उन्होंने कोर्ट से अंतरिम बेल बढ़ाने के लिए याचिका दायर की है।

विज्ञापन


 मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल का सात किलो वजन घट गया था। केजरीवाल का कीटोन लेवल बहुत ऊंचा है। किसी गंभीर बीमारी के लक्षण हो सकते हैं। मैक्स के डॉक्टरों ने जांच की है। केजरीवाल को PET-CT स्कैन और कई टेस्ट करवाने की जरूरत है। जांच करवाने के लिए मुख्यमंत्री ने सात दिन मांगे हैं।

दिल्ली मंत्री और आप नेता आतिशी ने बताया कि अरविंद केजरीवाल ने अपनी अंतरिम जमानत के सात दिन के विस्तार के लिए याचिका दायर की है। जब वह ईडी की हिरासत में थे, न्यायिक हिरासत में थे। तब उनका सात किलो वजन कम हो गया था।
विज्ञापन




आगे बताया कि वजन का अचानक कम होना डॉक्टरों के लिए चिंता का विषय है। हिरासत से बाहर होने और मेडिकल निगरानी में होने के बावजूद, वे फिर से उस वजन को हासिल नहीं कर पाए हैं। शुरुआती परीक्षणों से संकेत मिले हैं कि उनके कीटोन का स्तर बहुत अधिक है।

आतिशी ने कहा कि अचानक वजन कम होना और कीटोन का उच्च स्तर कुछ गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है। जिसमें किडनी को नुकसान, कैंसर शामिल है। इसलिए डॉक्टरों ने सुझाव दिया है कि उन्हें अपने पूरे शरीर के ईडीटी स्कैन और इस तरह के अन्य गंभीर परीक्षणों सहित कई जांच करवाने की जरूरत है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें