फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arvind Kejriwal: भाजपा ने कहा- मनमोहन सिंह बन गए केजरीवाल, घोटालों पर साध ली चुप्पी

Thu, 04 Jan 2024 07:04 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इधर-उधर की बातें करते हैं, लेकिन उन सवालों का जवाब नहीं देते जिन्हें जनता उनसे पूछना चाहती है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को शराब घोटाले, मुख्यमंत्री आवास निर्माण में हुए घोटालों के साथ अब अपने स्वास्थ्य विभाग में हुए घोटालों का जवाब देना चाहिए...
विज्ञापन
Arvind Kejriwal - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल ने अपनी सरकार में हुए सभी घोटालों पर पूरी तरह चुप्पी साध रखी है। वे यूपीए सरकार के पीएम मनमोहन सिंह की तरह हो गए हैं, जो अपनी सरकार में हो रहे घोटालों पर पूरी तरह चुप्पी साध लेते थे। भाजपा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इधर-उधर की बातें करते हैं, लेकिन उन सवालों का जवाब नहीं देते जिन्हें जनता उनसे पूछना चाहती है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को शराब घोटाले, मुख्यमंत्री आवास निर्माण में हुए घोटालों के साथ अब अपने स्वास्थ्य विभाग में हुए घोटालों का जवाब देना चाहिए।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने गुरुवार को कहा कि यूपीए 2.0 के समय कांग्रेस सरकार के लगातार उजागर हुए घोटालों का जवाब तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पास नहीं था, इसलिए वे मीडिया से बचते थे। आज ठीक वही स्थिति अरविंद केजरीवाल की हो चुकी है। वह अब मीडिया के सामने आने से भी बच रहे हैं। नवंबर 2023 से अब तक केजरीवाल को ईडी द्वारा तीन बार समन भेजा जा चुका है, लेकिन तीनों बार केजरीवाल नए बहाने बनाकर बचते रहे हैं और मीडिया उनसे सवाल न करे, इसलिए वे डिजिटल प्रेसवार्ता कर दिल्ली की जनता को मनगढ़त कहानियां सुनाने का प्रयास कर रहे हैं।

सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने 24 नवम्बर 2012 को ट्वीट करके कहा था कि एक देश भक्त भारतीय के रूप में मेरा सिर शर्म से झुक जाता है, जब भ्रष्ट नेता जांच एजेंसियों के कई समन के बाद भी ईडी और सीबीआई के सामने पेश नहीं होते हैं, जबकि आरोप लगते ही उन्हें पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और उन्हें पेश होना चाहिए। लेकिन आज जब वही स्थिति अपने ऊपर आई तो केजरीवाल बचने का हर हथकंडा अपना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि क्या अब अरविंद केजरीवाल स्वयं यह तय करेंगे कि जांच की क्या प्रक्रिया होनी चाहिए? क्या वह तय करेंगे कि समन कैसा होना चाहिए? उन्होंने कहा कि उन्हें यह समन भाजपा से नहीं आया, इसलिए उन्हें जांच का सामना करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के कुकर्मों का नतीजा है, जो उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजकर ही काम पूरा करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें