दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह पर बड़ा हमला बोला है। बिगड़ती कानून व्यवस्था पर केजरीवाल ने अमित शाह पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली में हर तरफ असुरक्षा का माहौल है। दिन दहाड़े गोलियां चलाई जा रही हैं। दिल्ली में करोड़ों रुपए की फिरौती मांगी जा रही है। आज शाम को ऐसे परिवारों से मिलने नांगलोई जाऊंगा।