फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Assembly: केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ विधायकों ने की जमकर नारेबाजी, टीशर्ट पहनकर पहुंचे विधानसभा

Wed, 27 Mar 2024 01:16 PM IST
अनुज कुमार एएनआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप विधायकों द्वारा सदन में नारेबाजी के बाद दिल्ली विधानसभा अब एक अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
आप विधायकों का विधानसभा में प्रदर्शन - फोटो : विवेक निगम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन जारी है। दिल्ली विधानसभा में आप के विधायकों ने 'मैं भी केजरीवाल' की टीशर्ट पहनकर मार्च किया। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज, आतिशी, आम आदमी पार्टी विधायक संजीव झा टीशर्ट पहनकर दिल्ली विधानसभा पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


एक अप्रैल तक के लिए दिल्ली विधानसभा स्थगित
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप विधायकों द्वारा सदन में नारेबाजी के बाद दिल्ली विधानसभा एक अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दी गई। केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ विधायकों ने सदन में जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन

सौरभ भारद्वाज बोले- हम आखिर तक लड़ेंगे
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली विधानसभा के बाहर प्रदर्शन के दौरान आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यहां हर एक टी-शर्ट पहने हुए है। जो कहते हैं मैं भी केजरीवाल।
 
जानें क्यों बुलाया है दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र
आगे कहा कि हम भाजपा की तानाशाही के खिलाफ हैं। वे चुनाव के दौरान हमारे नेताओं पर छापेमारी कर रहे हैं। हमारे चार बड़े नेता जेल में हैं। इन लोगों ने तानाशाही की हदें पार कर दी हैं। वे आम आदमी पार्टी पर दबाव बना रहे हैं। वे हमारी सरकार गिराने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन हम इस लड़ाई के खिलाफ लड़ते रहेंगे। 
 

दिल्ली मंत्री गोपाल राय ने कहा कि आज दिल्ली विधानसभा में विशेष सत्र बुलाया गया है। हम स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर चर्चा करेंगे। हालांकि यह मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पहली बार सदन को बुलाया गया है। सभी विधायक पहले ही इस गिरफ्तारी पर अपना गुस्सा व्यक्त कर चुके हैं। वहीं दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कहा कि पानी और स्वास्थ्य से संबंधित बहुत सारे मुद्दे हैं। इसीलिए चर्चा की आवश्यकता थी। इसलिए, यह सत्र बुलाया गया है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें