फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली । तिलक नगर थाना पुलिस ने तलाशी के दौरान चोरी की स्कूटी से घूम रहे बदमाश गुरप्रीत सिंह (24) को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। उसके खिलाफ चोरी और सेंधमारी के पहले से पांच मामले दर्ज हैं। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 20 नवंबर को तिलक नगर थाने की पुलिस कर्मी जनकपुरी ईस्ट मेट्रो स्टेशन के पास वाहनों की नियमित तलाशी कर रहे थे। स्कूटी सवार युवक उन्हें देखकर स्कूटर मोड़कर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। स्कूटी की जांच करने पर पता चला कि वह चोरी की है और इस बाबत तिलक नगर थाने में मामला दर्ज है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए। दोनों फोन भी तिलक नगर इलाके में दर्ज चोरी की अलग-अलग वारदात से जुड़े पाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें