फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: महिलाओं को भेजता था अश्लील मैसेज, परेशान युवती की शिकायत पर डिलीवरी बॉय गिरफ्तार

Tue, 11 Jul 2023 12:38 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

एक महिला ने नई दिल्ली जिला साइबर सेल में शिकायत कर दी। पुलिस तकनीकी जांच के जरिये आरोपी तक पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फूड डिलीवर कंपनी का एक डिलीवरी बॉय महिला ग्राहकों का नंबर लेकर उनके मोबाइल पर अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने लगा। एक महिला ने नई दिल्ली जिला साइबर सेल में शिकायत कर दी। पुलिस तकनीकी जांच के जरिये आरोपी तक पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल मोबाइल बरामद कर लिया है।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गंगा विहार निवासी रामचंद्र शुक्ला के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एनसीआरपी पोर्टल पर एक युवती ने शिकायत की थी, जिसमें उसने आरोप लगाया कि कोई अज्ञात व्यक्ति कुछ दिन से उसके व्हाट्सएप, टेलीग्राम और मेल आईडी पर अश्लील संदेश और वीडियो भेज रहा है। युवती की शिकायत पर साइबर सेल में छेड़छाड़ और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें