सेना का बैंड पहली बार पूरे देश में एक पखवाड़े तक प्रस्तुति देगा। अधिकारियों ने कहा, सेना, नौसेना और पुलिस अब तक पोरबंदर, हैदराबाद, बंगलूरू, रायपुर, अमृतसर, गुवाहाटी, इलाहाबाद और कोलकाता में बैंड की धुन बजा चुकी है। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सेना का यह प्रदर्शन कोरोना योद्धाओं के सम्मान में पूरे देश में किया जा रहा है। सेना का बैंड पहली बार स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर 1 अगस्त से पूरे देश में प्रदर्शन कर रहा है। बुधवार को इसका कार्यक्रम विशाखापटनम, नागपुर और ग्वालियर में किया गया।।