नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के तीन प्रोग्राम में दाखिले के लिए 14 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। इन तीन प्रोग्राम में पीजी डिप्लोमा इन फायर एंड इंडस्ट्रियल सेफ्टी, एमबीए इन फायर एंड इंडस्ट्रियल सेफ्टी, लेटरल एंट्री टू एमबीए इन फायर एंड इंडस्ट्रियल सेफ्टी शामिल है। अन्य प्रोग्राम की तरह 2,500 रुपये के आवेदन शुल्क के साथ इन तीनों प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन किया जा सकता है। ये तीनों प्रोग्राम यूनिवर्सिटी के द्वारका कैंपस स्थित यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ फायर एंड लाइफ सेफ्टी में वीकेंड मोड में उपलब्ध हैं। इन प्रोग्राम के संबंध में अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://www.ipu.ac.in और http://www.ipu.admissions.nic.in से प्राप्त की जा सकती है। ब्यूरो