संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। आकांक्षी ब्लॉक पुन्हाना में आकांक्षी ब्लॉक फैलो पद पर भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। मेवात विकास अभिकरण के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि यह भर्ती मेट्रिक्स सोसायटी फॉर सोशल सर्विसेज के माध्यम से की जाएगी। अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएट) होना चाहिए। साथ ही डेटा विश्लेषण, परियोजना प्रबंधन, सोशल मीडिया तथा विकास क्षेत्र में कार्य या इंटर्नशिप का अनुभव और बेहतर संचार कौशल आवश्यक है। जिला नूंह के अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी। चयन साक्षात्कार एवं कौशल परीक्षण के आधार पर होगा। चयनित अभ्यर्थी को 55 हजार रुपये प्रतिमाह (50 हजार रुपये मानदेय एवं 5 हजार रुपये यात्रा भत्ता) मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार 30 जून 2026 तक अपना बायोडाटा और आवश्यक दस्तावेज mass.newdelhigmail.com पर ई-मेल कर आवेदन कर सकते हैं। केवल शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।