फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हॉस्टल आवंटन के लिए आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए लड़कों के हॉस्टल के आवंटन के दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जामिया के नियमित पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले छात्र 16 नवंबर शाम पांच बजे तक जामिया के पोर्टल https://mj.jmi.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। जामिया प्रशासन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन करने के बाद छात्रों को भरे हुए फॉर्म की हार्ड कॉपी जरूरी दस्तावेज के साथ प्रोवोस्ट कार्यालय में जमा करनी होगी। इसे जमा करने की अंतिम तारीख 18 नवंबर शाम 4:30 बजे निर्धारित की गई है। आवेदन के साथ संबंधित पाठ्यक्रम की प्रवेश शुल्क रसीद सहित कई दूसरे दस्तावेज देने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें