फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एमडी पीडियाट्रिक्स में दाखिले के आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय ने चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय में एमडी (पीडियाट्रिक्स) कार्यक्रम की चार सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन शुरू किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 28 अक्तूबर शाम चार बजे तक आवेदन कर सकेंगे। दाखिले के लिए आईपीयू से संबद्ध मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस डिग्री प्राप्त उम्मीदवार पात्र होंगे। उन्हें भारतीय चिकित्सा परिषद से मान्यता प्राप्त एमबीबीएस डिग्री व एक साल की अनिवार्य इंटर्नशिप पूरी करनी होगी। स्थायी पंजीकरण और नीट पीजी 2026 उत्तीर्ण होना भी अनिवार्य है। आवेदन फॉर्म 28 अक्तूबर शाम चार बजे तक विश्वविद्यालय सुविधा केंद्र में 2,500 रुपये के डिमांड ड्राफ्ट के साथ जमा करना होगा। उम्मीदवारों की सूची 29 अक्तूबर को वेबसाइट पर जारी होगी। इस पर 30 अक्तूबर तक टिप्पणियां दी जा सकेंगी। काउंसिलिंग 2 नवंबर को आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ipu.ac.in पर उपलब्ध है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें