फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मादक पदार्थ तस्करी के मामले में आरोपी को अग्रिम जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। साकेत कोर्ट ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के एक मामले में गिरफ्तार आरोपी को अग्रिम जमानत दी है। यह आदेश कोर्ट ने आरोपी नारायण उपाध्याय के खिलाफ 2022 में अपराध शाखा की ओर से दर्ज एक केस के संबंध में दिया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश तरुण सहरावत ने दिल्ली पुलिस को 30 हजार रुपये के जमानत बांड पर उसे जमानत पर रिहा करने का निर्देश दिया है। अदालत ने आरोपी के वकील की इस दलील पर गौर किया कि मामले में आरोपी विनय पंडित के खिलाफ एक गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। हालांकि, मौजूद आरोपी का नाम नारायण उपाध्याय है। अदालत ने जांच अधिकारी को यह सत्यापित करने का निर्देश दिया था कि आरोपी विनय पंडित और नारायण उपाध्याय एक ही व्यक्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें