संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राउज एवेन्यू कोर्ट में 1984 सिख विरोधी दंगों से जुड़े विकासपुरी-जनकपुरी हिंसा मामले में मंगलवार को सुनवाई हुई। अदालत में आरोपी सज्जन कुमार की ओर से दायर आवेदन पर जिरह पूरी हुई। लोक अभियोजक ने अदालत को बताया कि इस पर अलग से लिखित जवाब दाखिल करने की आवश्यकता नहीं है। वह मौखिक जिरह के लिए तैयार हैं। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आवेदन पर आदेश सुरक्षित रख लिया। अब मामले में छह सितंबर को आदेश सुनाया जाएगा। सात जुलाई को सज्जन कुमार ने खुद को निर्दोष बताया था। सज्जन ने कहा था कि वह इस अपराध में सपने में भी शामिल नहीं हो सकते। उनके खिलाफ एक भी सबूत नहीं है।