फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रेलवे कॉलोनियों के रखरखाव को लेकर वार्षिक कार्य योजना तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने राजधानी की कई प्रमुख रेलवे कॉलोनियों के रखरखाव और मरम्मत को लेकर करीब 1.30 करोड़ रुपये की वार्षिक योजना तैयार की है। इसके तहत सरोजिनी नगर, लाजपत नगर, गुलाबी बाग, हजरत निजामुद्दीन, जंगपुरा और ओखला रेलवे कॉलोनियों में एक वर्ष तक विभिन्न निर्माण और मरम्मत से जुड़े काम कराए जाएंगे। इसमे रेलवे आवास की समय-समय पर मरम्मत के साथ भवनों की रंगाई-पुताई, छतों की मरम्मत, फर्श और दीवारों का सुधार, जलापूर्ति व्यवस्था, सीवर, ड्रेनेज नेटवर्क की देखरेख, शौचालयों का नवीनीकरण, जलरोधक (वॉटरप्रूफिंग) जैसे काम शामिल हैं। इसके अलावा भवनों में लकड़ी, स्टील, एल्यूमिनियम, कांच और अन्य आवश्यक सामग्री से जुड़ी मरम्मत भी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें