फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सावन में आस्था का केंद्र बना जगजीत नगर का प्राचीन शिव मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
-कांवड़ियों के लिए भोजन, विश्राम और प्राथमिक चिकित्सा की विशेष व्यवस्था
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी


पूर्वी दिल्ली। सावन में जगजीत नगर माता वाली गली स्थित प्राचीन शिव मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। भगवान शिव की आराधना के इस विशेष माह में रोजाना हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर शिवलिंग पर जलार्पण कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। सुबह से रात तक मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से भक्तिमय माहौल बना हुआ है। मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। दर्शन के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई है ताकि भीड़ के बावजूद श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। मंदिर मुख्य पड़ित गिरधारी लाल ने बताया कि यह मंदिर लगभग 60 साल पुराना है और क्षेत्र के सबसे प्राचीन धार्मिक स्थलों में से एक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें