नई दिल्ली। जॉर्डन के अम्मान में आयोजित 24वीं कैडेट, जूनियर एवं अंडर-21 एशियन कराटे चैंपियनशिप-2026 में भारत की आनंदी गर्ग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। उन्होंने इंडिविजुअल कैडेट फीमेल काटा वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की। एशियाई स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पदक जीतकर आनंदी ने देश का गौरव बढ़ाया। आनंदी की सफलता पर कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन (केआईओ) ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। संगठन ने कहा कि आनंदी ने एशियाई मंच पर भारतीय ध्वज का मान बढ़ाया। उनकी उपलब्धि पर कोच, अभिभावकों, टीम अधिकारियों और भारतीय दल ने भी खुशी जताई। कोच अनिकेत गुप्ता ने आनंदी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद