नई दिल्ली। आजादपुर पुलिस बूथ के पास एक 45 साल के व्यक्ति का लहूलुहान शव मिला है। उसके पास से कोई दस्तावेज नहीं मिलने से उसकी पहचान नहीं हो पाई है। मॉडल टाउन थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसकी शिनाख्त करने में जुटी है। उत्तरी पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि 28 अगस्त को आजादपुर स्थित पुलिस बूथ के पास एक व्यक्ति के लहूलुहान हालत में पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची को पता चला कि घायल व्यक्ति की मौत हो चुकी है। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि किसी वाहन के चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। पास ही वाहन के टायर के निशान मिले हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से भी जानकारी हासिल कर रही है। ब्यूरो