संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
शालीमार बाग थाना क्षेत्र में देर रात तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े दो ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों ऑटो क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस के अनुसार, गुरुवार रात करीब 12:48 बजे हादसे की सूचना पीसीआर कॉल के जरिए मिली। सूचना पर शालीमार बाग थाना पुलिस की टीम एओ ब्लॉक झुग्गी के सामने पहुंची। वहां एक कार और दो ऑटो क्षतिग्रस्त हालत में मिले। घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं मिली। बाद में कार और ऑटो मालिकों के बीच आपसी बातचीत के बाद समझौता हो गया। पुलिस ने मौके की स्थिति का जायजा लेने के बाद आवश्यक कार्रवाई की।