फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: समर फेस्टिवल ऑफ म्यूजिक में सुरों की सजी शाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (आईआईसी) के सी.डी. देशमुख सभागार में आयोजित समर फेस्टिवल ऑफ म्यूजिक के अंतर्गत बृहस्तिवार को शास्त्रीय संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। शाम की शुरुआत प्रसिद्ध वायलिन वादक डॉ. संतोष नाहर के वायलिन वादन से हुई। तबले पर पंडित राज कुमार नाहर की संगत ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बना दिया। इसके बाद सुप्रसिद्ध गायिका नीला सिन्हा रॉय ने हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति दी। पंडित अमिया रंजन बनर्जी, विदुषी दिपाली नाग और गुरु शांति हीरानंद की शिष्या नीला सिन्हा रॉय ने अपनी सुरमयी आवाज से श्रोताओं को शास्त्रीय संगीत की गहराइयों से परिचित कराया। उनके साथ तबले पर पंडित दुर्जय भौमिक और सारंगी पर उस्ताद मुराद अली खान ने उत्कृष्ट संगत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें