फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Encounter: रोहिणी में एनकाउंटर, दो बदमाशों को लगी गोली; मुठभेड़ के बाद तीन गिरफ्तार

Sat, 20 Sep 2025 07:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

दिल्ली के रोहिणी जिले के बुध विहार थाने के पुलिसकर्मियों और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की खबर है। बुध विहार एसएचओ करुणा सागर की टीम ने मुठभेड़ के बाद तीन हथियारबंद बदमाशों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गोली लगी, जिससे कुल तीन बदमाश गिरफ्तार हो गए। दो बदमाश भागने में कामयाब रहे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार बदमाश गोगी गैंग से जुड़े हैं। मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस और गोगी गैंग के सदस्यों के बीच गोलीबारी हुई। एनकाउंटर के बाद तीन बदमाश पकड़े गए हैं। पकड़े गए दो बदमाशों को गोली लगी है। घायलों के नाम इरफान और लालू हैं। तीसरे बदमाश का नाम नितेश है। गोगी गैंग के ये तीनों सदस्य कार में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें