फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बांग्लादेश के शैक्षणिक प्रतिनिधिमंडल ने आईपीयू का दौरा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। बांग्लादेश उच्चायोग के प्रथम सचिव शिक्षा ताजुल इस्लाम के नेतृत्व में एक शैक्षणिक प्रतिनिधिमंडल ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के द्वारका परिसर का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल का स्वागत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. महेश वर्मा और विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय मामलों के निदेशालय के सदस्यों ने किया। इस दौरान दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक मामलों को लेकर चर्चा की गई। चर्चा का मुख्य फोकस विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय पहुंच को बढ़ाना था, ताकि दुनिया भर के छात्रों को किफायती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके। साथ ही बांग्लादेश के उच्च शिक्षा संस्थानों के साथ अकादमिक सहयोग को मजबूत किया जा सके। बैठक में आईपीयू में बांग्लादेशी छात्रों की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने और अकादमिक जुड़ाव को बढ़ाने के अवसरों को लेकर भी चर्चा हुई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें