फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'यमुना को मिलेगा नया जीवन': गृह मंत्री और सीएम रेखा ने लिए अहम फैसले, सीवेज प्लांट का मेगा प्लान तैयार

Fri, 11 Jul 2025 09:40 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट साझा कर लिखा कि आज गृह मंत्रालय में आयोजित यमुना पुनर्जीवन पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल होने का अवसर मिला। बैठक की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जिस दूरदृष्टि और दृढ़ संकल्प के साथ यमुना स्वच्छता मिशन को गति देने के निर्देश दिए, उसके लिए मैं हृदय से आभार प्रकट करती हूं।
विज्ञापन
दिल्ली मेें अमह बैठक हुई। - फोटो : X/@gupta_rekha
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना नदी को स्वच्छ और जीवंत बनाने के लिए गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कई अहम फैसले लिये। शुक्रवार को दोनों के बीच हुई बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री ने 2028 तक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता को 1500 मिलियन गैलन प्रतिदिन बढ़ाने का बड़ा लक्ष्य रखा। साथ ही, यमुना में जल प्रवाह (ई-फ्लो) को बेहतर करने, सभी एसटीपी के पानी की थर्ड-पार्टी गुणवत्ता जांच करने और ओखला के उपचारित जल को नदी के डाउनस्ट्रीम में छोड़ने के निर्देश दिए। शाह ने कहा, दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा और उत्तर प्रदेश से आने वाले रासायनिक कचरे को रोकने के लिए तीनों राज्यों को मिलकर काम करना होगा।

विज्ञापन


बैठक में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, सीआर पाटिल, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। शाह ने दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) को जल प्रदूषण पर तेजी से कदम उठाने को कहा। उन्होंने नजफगढ़ और शाहदरा ड्रेन में प्रदूषण कम करने के लिए ड्रोन सर्वे और बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड (बीओडी) सुधारने की योजना पर जोर दिया। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) का बजट बढ़ाने की जरूरत भी बताई, ताकि यमुना की सफाई में और तेजी आए।

जलाशयों में बरसाती पानी जमा करने की बने व्यवस्था
अमित शाह ने दिल्ली के जलाशयों में बरसाती पानी जमा करने की व्यवस्था को बढ़ावा देने को कहा, जिससे न केवल पानी की कमी दूर होगी, बल्कि पर्यटन को भी नई दिशा मिलेगी। उन्होंने डेयरी और गोशालाओं से निकलने वाले कचरे के प्रबंधन के लिए दिल्ली सरकार को राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के साथ काम करने की सलाह दी। अनधिकृत डेयरियों पर सख्ती का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन


यूपी सरकार से बातचीत की जरूरत
गृह मंत्री ने यमुना में जल प्रवाह बढ़ाने के लिए दिल्ली सरकार को उत्तर प्रदेश सरकार से बातचीत की जरूरत बताई। ओखला के उपचारित जल को डाउनस्ट्रीम में छोड़ने से नदी की गुणवत्ता सुधरेगी। अमित शाह ने दिल्ली के हर घर की जलापूर्ति के लिए विस्तृत सर्वे और व्यापक योजना बनाने को कहा। साथ ही, बोरवेल से अनियंत्रित जल निकासी रोकने के लिए दिल्ली जल बोर्ड को चरणबद्ध योजना तैयार करने का आदेश दिया।

ये भी पढ़ें: Earthquake: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर भूकंप के झटके, दहशत में आए लोग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें