फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दो करोड़ रुपए के बजट से हथीन में बनेगा आंबेडकर कम्युनिटी सेंटर एवं छात्रावास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंंसी
विज्ञापन

हथीन। स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल से भेंट कर हथीन शहर की कई विकास योजनाओं के लिए बजट की मांग की है। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने सभी विकास योजनाओं के लिए बजट आवंटन का भरोसा दिया है। विधायक ने बताया कि हथीन शहर में स्वर्ण जयंती पार्क के निकट भारत रत्न भीमराव अंबेडकर के नाम से कम्युनिटी सेंटर एवं छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा। इस पर दो करोड़ रुपए का बजट खर्च होगा। उन्होंने बताया कि कम्युनिटी सेंटर में छात्रों के लिए डिजिटल लाइब्रेरी की भी व्यवस्था भी की जाएगी। नगर पालिका चेयरपर्सन रेणु लता ने प्रस्ताव देकर कई विकास योजनाओं की मांग की है। उन्हें भी संस्तुति देकर शहरी स्थानीय मंत्री विपुल गोयल से बजट आवंटन की मांग की गई है। इसके अंतर्गत जयंती मोड़ पर 70 लाख रुपए के बजट से क्लॉक टावर, रेस्ट हाउस चौक के सौन्दर्यकरण पर गीता उपदेश प्रतिमा आदि पर एक करोड़ 36 लाख रुपए, होलिका दहन स्थल के सौन्दर्यकरण के ऊपर 70 लाख रुपए, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भी निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हथीन नगर की सभी विकास परियोजनाओं के लिए बजट आवंटित कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर में सफाई कर्मचारियों की संख्या भी बढाई जाएगी। स्वीकृत पदों की संख्या 40 तक की जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर के तीनों तालाबों का भी सौन्दर्यकरण करके पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर में आधुनिक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगीं। उन्होंने बताया कि शहर में महिला कॉलेज की स्थापना के लिए भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें