फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Samvad : हो जाएं तैयार... संवाद के लिए गुरुग्राम आ रहे हैं अध्यात्म, मनोरंजन और खेल जगत के दिग्गज

Fri, 30 Aug 2024 03:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/गुरुग्राम

सार

2 सितंबर को अमर उजाला संवाद में खेल और फिल्म जगत की हस्तियों से लेकर राजनीति के पुरोधा जुटेंगे। सुबह 9 बजे से शुरू होने वाले इस संवाद कार्यक्रम में खेल, फिल्म, पर्यटन, उद्योग, कला, संस्कृति, विकास जैसे मुद्दों पर मंथन होगा।
विज्ञापन
Amar Ujala Samvad - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर सिटी के निवासी हो जाएं तैयार...। दो सितंबर को अमर उजाला संवाद में खेल और फिल्म जगत की हस्तियों से लेकर राजनीति के पुरोधा जुटेंगे। सुबह 9 बजे से शुरू होने वाले इस संवाद कार्यक्रम में खेल, फिल्म, पर्यटन, उद्योग, कला, संस्कृति, विकास जैसे मुद्दों पर मंथन होगा।

विज्ञापन


संवाद के दौरान देश की जानी-मानी शख्सियतों, नीति नियंताओं, विचारकों व विशेषज्ञों के विचार जानने और उनसे रू-ब-रू होने का मौका मिलेगा। दो सितंबर सोमवार को सुबह 9 बजे होटल क्राउन प्लाजा में संवाद का शुभारंभ केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे। दिन भर चलने वाले इस कार्यक्रम में राज्य से जुड़े विभिन्न विषयाें पर अलग-अलग सत्र होंगे। 

खेल जगत से पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग जहां प्रदेश में खेलों के भविष्य की संभावनाओं पर बातचीत करेंगे तो मशहूर फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत भी फिल्म क्षेत्र की संभावनाओं पर अपनी राय रखेंगी। मोटिवेशनल स्पीकर सिस्टर शिवानी और आध्यात्मिक गुरु नित्यानंद चरणदास भागदौड़ भरी जिंदगी में मन की शांति के सूत्र बताएंगे। अगर आप भी इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं तो हमारे नंबर 7669303698 और गुरुग्राम के सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाद कार्यक्रम का विवरण 

  • दिवस एवं समय : सोमवार दो सितंबर को सुबह 8.30 बजे से पंजीकरण
  • कार्यक्रम स्थल : होटल क्राउन प्लाजा, गुरुग्राम

अगर आप भी अमर उजाला संवाद का हिस्सा बनना चाहते हैं तो नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और रजिस्टर करें। 

https://www.amarujala.com/haryana-samwad-2024
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें