दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव, गाजियाबाद और नोएडा की पल-पल की घटनाओं को जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ।
4:52 PM: दिल्लीः नर्सरी एडमिशन की सुनवाई टली, अब कल होगी सुनवाई।
4:46 PM: गीता कॉलोनी इलाके में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार, मामला दर्ज।
3:12 PM: टी 20 में श्रीलंका को पछाड़ कर भारत बनी नंबर वन टीम।
11:46 AM: ग्रेटर नोएडा के विसरख इलाके मेँ अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या।
11:00 AM: नितीश कटारा हत्याकांड मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा दी है। इन तीनों ने निचली अदालत द्वारा दी गई आजीवन कारावास की सजा को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
9:30 AM: पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्घि के खिलाफ दायर याचिका की सुनवाई आज सुप्रीम कोर्ट में होगी।
8:00 AM: एनसीआर में कल लगेगा दिग्गज राजनेताओं का मेला। वोटरों को रिझाने के लिए मोदी, राहुल, सोनिया और मुलायम भी करेंगे रैली।
7:00 AM: दिल्ली में अब नहीं मिलेगा मुफ्त पानी। जलबोर्ड ने की बिल भेजने की तैयारी।