फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी में टोकने की सजा: शोर मचाने से किया मना तो युवक पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, घायल ने बताया क्या हुआ था

Sat, 28 Feb 2026 06:49 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में एक पार्टी के दौरान शराब पीकर शोर मचाने से रोके जाने पर एक युवक ने 30 वर्षीय अमन पर चाकू से हमला कर दिया। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्र पार्क इलाके में पार्टी के दौरान शराब पीकर शोर मचाने से मना करने पर 30 साल के अमन नामक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अमन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उत्तर पश्चिम जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भीष्म सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जहांगीरपुरी में परिवार के साथ रहने वाला अमन डीजे का काम करता है। महेंद्र पार्क थाने में दर्ज प्राथमिकी में अमन ने बताया कि 25 फरवरी की रात 11.30 बजे वह अपने दोस्त दीपक गुप्ता के साथ देशमेश धर्मशाला में पार्टी करने गया था। यहां पहले से कई लड़के थे, जिसमें से एक ने काफी शराब पी रखी थी। 

वह लड़का काफी शोर मचा रहा था। उसे शोर करने से मना किया। इस बात पर लड़का भड़क गया और उसके साथ गाली गलौज करने लगा। काफी देर तक बहस करने के बाद रात 3.30 बजे लड़का अंगुली से देख लेने की धमकी देने का इशारा कर वहां से चला गया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद जब वह घर जाने लगा तो लड़का बाहर मिल गया। उसने फिर से गाली गलौज शुरू कर दी। मना करने पर आरोपी लड़के ने चाकू निकाल लिया और उस पर ताबड़तोड़ हमला करने लगा। रोकने पर हाथ में भी चाकू लगा। शोर होने पर उसके दोस्त बाहर आए और उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। 

इसी बीच वहां की रहने वाली एक महिला ने उससे मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे परिवार वालों ने उसे दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों ने हमला करने वाले लड़के अंशदीप सिंह को पुलिस के हवाले कर दिया। उसके शरीर पर कई जगहों पर चाकू के घाव थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें