फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जेएनयू पीएचडी दाखिले में आरक्षण की अनदेखी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) शिक्षक संघ ने पीएचडी दाखिले में आरक्षण नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया है। संघ के अनुसार, 711 सीटों में एसटी वर्ग को 38 और एससी वर्ग को 103 सीटें दी गई हैं। यह निर्धारित आरक्षण से कम है। अध्यक्ष सैयद अख्तर हुसैन और सचिव अविनाश कुमार ने बताया कि 2021-22 से 2024-25 के बीच एससी विद्यार्थियों की संख्या 1500 से घटकर 1143 और एसटी विद्यार्थियों की 741 से घटकर 545 रह गई। संघ ने प्रवेश परीक्षा बंद करने पर भी सवाल उठाए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें