फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आइसा दो अक्तूबर को जंतर-मंतर पर करेगा प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आइसा दो अक्तूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगा। आइसा ने यह जानकारी बुधवार को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में हुई प्रेसवार्ता में दी। आइसा के अनुसार, प्रदर्शन में एसआईआर प्रक्रिया वापस लेने और वोटर लिस्ट से हटाए गए मतदाताओं को फिर से शामिल करने, मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त अधिनियम, 2023 को वापस लेने की मांग की जाएगी। आइसा अध्यक्ष नेहा ने बताया कि दिल्ली के नागरिक लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों को लेकर देशभर में हो रहे प्रदर्शनों में शामिल होंगे। राज्यसभा सांसद मनोज झा ने बताया कि लगातार हो रहे आंदोलनों से राजनीतिक दलों और संसद को नागरिकों के मुद्दों पर प्रतिक्रिया देनी पड़ रही है। आइसा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि दो अक्तूबर को लखनऊ में भी विरोध मार्च निकाला जाएगा। दो से आठ अक्तूबर तक देशभर में प्रदर्शन होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें