फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flight Diverted: दिल्ली में बारिश के कारण हवाई सेवा प्रभावित, 22 विमान किए गए डायवर्ट; यात्री रहे परेशान

Thu, 30 Mar 2023 09:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली एनसीआर में आज शाम के समय मौसम में बदलाव देखने को मिला। कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
igi airport - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अचानक गुरुवार शाम को खराब हुए मौसम के कारण विमान सेवा प्रभावित हुई। शाम साढ़े चार बजे से छह बजे के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर 22 विमानों को उतरने की इजाजत एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने नहीं दी। ऐसे में इन विमानों को लखनऊ, जयपुर, अहमदाबाद, चंडीगढ़ और देहरादून के लिए डायवर्ट करना पड़ा। कई विमानों को हवा में ही चक्कर लगाने पड़े। ऐसे में यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली आने वाले 11 विमानों को लखनऊ, आठ को जयपुर, अहमदाबाद एक, चंडीगढ़ एक व एक विमान को देहरादून एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया। इसके अलावा दिल्ली से उड़ान भरने वाले विमानों को रनवे व पार्किंग बे में ही रोक दिया गया। 

पायलट को सख्त निर्देश दिया गया कि जब तक एटीसी से हरी झंडी नहीं मिले, उड़ान न भरें। इस वजह से 100 से अधिक विमान देरी से संचालित हुए। उधर, एयरपोर्ट पर यात्रियों की परेशानी इससे बढ़ गई। डाइवर्ट हुए विमान की वजह से वापसी दिशा में भी जाने वाले विमान देरी से संचालित हुए। 
विज्ञापन

विमान कंपनियों ने इस बाबत यात्रियों को मैसेज कर जानकारी दी। ट्विटर से भी जानकारी साझा की गई है। खराब मौसम की वजह से बुधवार को भी 9 से अधिक विमानों को दिल्ली एयरपोर्ट की जगह अन्य जगह डायवर्ट किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें