नई दिल्ली। राजधानी में लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण हवा संतोषजनक श्रेणी में बरकरार है। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 76 दर्ज किया गया। यह हवा की संतोषजनक श्रेणी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार तक हवा इसी श्रेणी में बरकरार रहेगी। सोमवार को हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली। मंगलवार को हवा पूर्व दिशा से 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली सकती है। इसके अलावा, बुधवार और बृहस्पतिवार को हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने का अनुमान है। वहीं, सीपीसीबी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में गुरुग्राम की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 170 दर्ज किया गया, जोकि मध्यम श्रेणी है। वहीं, गाजियाबाद में सबसे कम एक्यूआई 65 दर्ज किया गया जोकि संतोषजनक श्रेणी है। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा में 119 और नोएडा में 61 सूचकांक दर्ज किया गया है। ब्यूरो