फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मध्यम श्रेणी में हवा बरकरार, एक्यूआई 123 दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली।
दिल्ली में हवा की दिशा बदलने के चलते फिजा मध्यम श्रेणी में बरकरार है। ऐसे में शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 123 दर्ज हुआ। यह हवा की मध्यम श्रेणी है। इसमें शुक्रवार की तुलना में 28 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, एनसीआर में गुरुग्राम की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 192 दर्ज किया गया, यह हवा की मध्यम श्रेणी है। वहीं, ग्रेटर नोएडा में 158, गाजियाबाद में 132 और फरीदाबाद में 132 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा, नोएडा की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 122 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चली। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 3500 मीटर रही। इसके अलावा, वेंटिलेशन इंडेक्स 30000 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। दूसरी ओर, शाम चार बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 127.8 और पीएम2.5 की मात्रा 42.1 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। ऐसे में सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि मंगलवार तक हवा इसी श्रेणी में ही बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें