नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में हवा की गति कम होने से फिजा मध्यम श्रेणी में बरकरार है। सीपीसीबी के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली का एक्यूआई 174 दर्ज किया गया, जो बृहस्पतिवार से आठ सूचकांक अधिक है। एनसीआर में गाजियाबाद सबसे प्रदूषित शहर रहा, जहां एक्यूआई 222 दर्ज हुआ, जो खराब श्रेणी में आता है। फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही, जहां 99 एक्यूआई के साथ यह संतोषजनक श्रेणी में रही। गुरुग्राम का एक्यूआई 207, नोएडा का 202 और ग्रेटर नोएडा का 130 दर्ज किया गया। ये शहर मध्यम से खराब श्रेणी में हैं। स्थानीय कारकों से हवा की गुणवत्ता में गिरावट देखी जा रही है। सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता में और बदलाव हो सकता है। ब्यूरो