फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसों पर गहराया संकट: बेहद खराब श्रेणी में पहुंची राजधानी दिल्ली की हवा, एक्यूआई 359 दर्ज

Tue, 16 Jan 2024 04:46 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दो इलाकों में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में रहा, जबकि 33 इलाकों में हवा बेहद खराब रही। साथ ही एक इलाके में प्रदूषण 200 के पार रहा। दिल्ली की हवा समग्र रूप से बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार तक कमोबेश यही स्थिति रहेगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धूप खिलने व हवा की गति बढ़ने से राजधानी की हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 359 दर्ज किया गया, जोकि बेहद खराब श्रेणी है। यह रविवार के मुकाबले 88 अंक कम है। सुबह से ही कोहरा देखने को मिला। दिन में अच्छी धूप खिली। प्रदूषण का स्तर कम होने से लोगों को आंखों में जलन से राहत मिली।

विज्ञापन


दो इलाकों में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में रहा, जबकि 33 इलाकों में हवा बेहद खराब रही। साथ ही एक इलाके में प्रदूषण 200 के पार रहा। दिल्ली की हवा समग्र रूप से बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार तक कमोबेश यही स्थिति रहेगी।

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, सोमवार को औसतन चार से छह किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा उत्तर-पश्चिम से उत्तर-पूर्व दिशा की ओर चली। वहीं, मंगलवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलेगी। इस दौरान हवा की गति चार से आठ किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। बुधवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चल सकती है। इसकी गति चार से आठ किमी रहने के आसार हैं। बृहस्पतिवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चल सकती है। इस दौरान हवा की गति चार से छह किमी प्रतिघंटे रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें