नोएडा। तीन दिन बाद नोएडा का एक्यूआई फिर ऑरेंज जोन में पहुंच गया है। हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई है। शनिवार को नोएडा का एक्यूआई 272 दर्ज किया गया, जबकि 4, 5 और 6 मार्च को यह येलो जोन में था और हवा सांस लेने के लिए ठीक थी। वहीं, दूसरी ओर सुबह से ही तेज धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। जिले में तापमान लगातार बढ़ रहा है। आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वानुमान के मुताबिक इस सप्ताह धूप में तेजी आएगी और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। ब्यूरो