इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट
- फोटो : ANI
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम्स विभाग ने दो भारतीयों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चूड़ी के बक्सों से करीब 27.50 लाख रुपये बरामद किए गए। यह विदेश मुद्रा है। दोनों यात्री दिल्ली से मुंबई होते हुए बैंकॉक जा रहे थे। दोनों से पूछताछ की जा रही है।