फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एम्स आवासीय परिसर में ढीले प्लास्टर को लेकर अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
- सुरक्षा के मद्देनजर निवासियों से सतर्क रहने और निरीक्षण में सहयोग की अपील
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली के इंजीनियरिंग सेवा विभाग ने एवी नगर आवासीय परिसर में रहने वाले कर्मचारियों और निवासियों के लिए सुरक्षा संबंधी एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने कहा है कि सरकारी क्वार्टरों की छतों और बाहरी दीवारों पर ढीले प्लास्टर की नियमित जांच की जा रही है, ताकि किसी भी संभावित हादसे से बचा जा सके। हालिया निरीक्षण के दौरान कई क्वार्टर बंद मिले, जबकि कुछ स्थानों पर कर्मचारियों को प्रवेश नहीं मिल पाया। इसके चलते जांच कार्य पूरी तरह नहीं हो सका। विभाग ने निवासियों से निरीक्षण में सहयोग करने और किसी भी खतरे के संकेत मिलने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है। विभाग के अनुसार, दीवारों या छत पर दरारें, प्लास्टर उखड़ना या छोटे-छोटे टुकड़े गिरना खतरे के संकेत हो सकते हैं। ऐसे मामलों में तुरंत सिविल रखरखाव विभाग को सूचित करने को कहा गया है। एम्स प्रशासन ने स्पष्ट किया कि समय पर सूचना न देने की स्थिति में होने वाली दुर्घटनाओं की जिम्मेदारी विभाग की नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें