एम्स के पैरामेडिकल छात्रों ने अपनी मांगों को स्वीकार करने के बाद अपना आंदोलन वापस ले लिया है। तत्काल प्रभाव से काम फिर से शुरू कर दिया है। छात्रों ने छात्रावास में रहने व अन्य मुद्दों को लेकर मांग की थी। एम्स पैरामेडिकल के छात्र हॉस्टल की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे।