-बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय वृद्धजन केंद्र (नेशनल सेंटर फॉर एजिंग) को अब पूर्ण विकसित केंद्र का दर्जा मिल गया है। एम्स के शासी निकाय ने इस संबंध में मंजूरी दे दी है। एम्स के शासी निकाय की 15 मई 2026 को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। रिकॉर्ड के अनुसार, राष्ट्रीय वृद्धजन केंद्र अब एम्स के एक महत्वपूर्ण और पूर्ण रूप से विकसित अंग के रूप में काम करेगा। इसे पूर्ण विकसित केंद्र का दर्जा मिलने से यहां इलाज, शोध और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत किए जाने की उम्मीद है।