फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स : 21.8 किलो का ट्यूमर निकाल बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली । अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉक्टरों ने 46 साल की महिला के शरीर से 21.8 किलो का ट्यूमर निकाला है। यह ऑपरेशन डॉ. एमडी रे के नेतृत्व में किया गया, जो सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रोफेसर हैं।चार महीनों से उसे पेट में भारीपन महसूस हो रहा था। तीन महीनों से वह पेट में अत्यधिक सूजन व दर्द से जूझ रही थी। डॉक्टरों के अनुसार, महिला को एडवांस स्टेज का यूटेराइन सारकोमा था, जो तेजी से बढ़कर पूरे पेट में फैल चुका था। वह किडनी और अन्य जरूरी अंगों पर दबाव डाल रहा था। समय पर ऑपरेशन नहीं होता तो किडनी फेल होने का खतरा था। 23 मार्च को करीब पांच घंटे तक चली इस हाई-रिस्क सर्जरी में डॉक्टरों ने गर्भाशय, ओवरी, फैलोपियन ट्यूब और ट्यूमर को शरीर से बाहर निकाल दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें