फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: एम्स ने सांसदों द्वारा भेजे जाने वाले मरीजों को विशेष सुविधा देने का दिया आदेश, डॉक्टर एसोसिएशन नाराज

Thu, 20 Oct 2022 09:48 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

एम्स के नए निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास ने आदेश में कहा है कि जिन मरीजों को सांसदों द्वारा अपेक्षित परामर्श या उपचार के लिए एम्स भेजा जाता है, उन्हें उचित सहायता प्रदान की जाए।
विज्ञापन
एम्स दिल्ली - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम्स ने सांसदों द्वारा भेजे जाने वाले मरीजों को अलग सुविधा देने का आदेश दिया है। इस आदेश के खिलाफ डॉक्टर एसोसिएशन के लोग आ गए हैं। 

विज्ञापन


इस आदेश के संबंध में एम्स के नए निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास की एक चिट्ठी सामने आई है। एम्स निदेशक ने इस चिट्ठी में कहा है कि जिन मरीजों को सांसदों द्वारा अपेक्षित परामर्श या उपचार के लिए एम्स भेजा जाता है, उन्हें उचित सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने एम्स के सहायक निदेशक, चिकित्सा अधीक्षक और सभी विभागों के प्रमुखों को ये चिट्ठी भेजी है।

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया को पत्र लिखकर एम्स दिल्ली द्वारा जारी पत्र को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें