नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली के जैव रसायन विभाग ने 'एनालिटिकल टेक्नीक्स इन बायोकैमिस्ट्री' नामक एक ऑनलाइन पाठ्यक्रम शुरू किया है। यह कोर्स स्वयं-सीईसी प्लेटफॉर्म पर निशुल्क उपलब्ध है। इसका उद्देश्य जैव रसायन, जैव-चिकित्सीय अनुसंधान और क्लिनिकल प्रयोगशालाओं में उपयोग होने वाली आधुनिक जांच तकनीकों की जानकारी देना है। यह पाठ्यक्रम एमबीबीएस, एमडी, एमएससी, पीएचडी के विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों और लैब प्रोफेशनल्स के लिए उपयोगी होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र भी इससे लाभ उठा सकते हैं। कोर्स में क्रोमैटोग्राफी, इलेक्ट्रोफोरेसिस, स्पेक्ट्रोस्कोपी, माइक्रोस्कोपी, एलिसा, पीसीआर और मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स जैसी तकनीकें पढ़ाई जाएंगी। इन तकनीकों के शोध और चिकित्सा क्षेत्र में उपयोग की जानकारी भी दी जाएगी। नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।ब्यूरो