गौतमबुद्ध नगर के डीएम जीबी नागर ने बताया है कि हॉटस्पॉट नॉन कोविड सेवाओं के लिए हमने उबर के साथ करार किया है। इसके अलावा कोविड संबंधी एंबुलेंस सेवाओं में भी सुधार किया गया है। ये दोनों ही सेवाएं 18004192211 नंबर पर कॉल कर हासिल की जा सकती हैं।
डीएम ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि नॉन कोविड सामान्य एंबुलेंस सेवाएं 108 नंबर पर कॉल कर प्राप्त की जा सकती हैं।