फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: गला काटने के बाद असलहा लेकर भीड़भाड़ वाले इलाके में लगाई दौड़, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

Sat, 18 Mar 2023 07:34 AM IST
आकाश दुबे एएनआई, दिल्ली

सार

पुलिस के मुताबिक 16 मार्च को एमएस पार्क पुलिस स्टेशन में शाम 6:40 और 6:50 बजे दो पीसीआर कॉल प्राप्त हुईं कि कृष्ण शेरवाल नामक एक व्यक्ति ने चाकू से अपना गला काट लिया है और नाथू कॉलोनी चौक के पास चाकू और पिस्टल लेकर सार्वजनिक स्थान पर भाग रहा है।
विज्ञापन
घटना का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के नाथू कॉलोनी चौक के पास से गुजर रहे लोगों में उस समय हड़कंप मच गया जब खून से लथपथ एक शख्स हाथ में पिस्टल लिए भागने लगा। उसके गले से खून बह रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम में से एक पुलिस कर्मी को उसने घायल कर दिया। घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, 16 मार्च को एमएस पार्क पुलिस स्टेशन में शाम 6:40 और 6:50 बजे दो पीसीआर कॉल प्राप्त हुईं कि कृष्ण शेरवाल नामक एक व्यक्ति ने चाकू से अपना गला काट लिया है और नाथू कॉलोनी चौक के पास चाकू और पिस्तौल लेकर सार्वजनिक स्थान में भाग रहा है। जिसके हाथ में पिस्टल है और उसने फायरिंग भी की। 

पुलिस ने 307 और आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, कृष्ण शेरवाल अपनी पत्नी से अलग हो गया था। साथ ही वह डिप्रेशन का भी शिकार है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें