फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aftab Shraddha Case: आरोपी आफताब की आवाज के सीएफएसएल टीम ने लिए नमूने ऑडियो से होगा मिलान

Mon, 26 Dec 2022 02:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

श्रद्धा हत्याकांड में दिल्ली पुलिस के हाथ बड़ा ऑडियो सबूत लगा है। ऑडियो में अफताब श्रद्धा से लड़ाई झगड़ा कर रहा है। ऑडियो में अफताब और श्रद्धा के बीच आपस में बहस हो रही है।  ऑडियो से साबित हो रहा है कि आफताब श्रद्धा को टॉर्चर कर रहा था।
विज्ञापन
Shraddha Murder Case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला की आवाज के आज नमूने लिए। आरोपी को लोधी कॉलोनी स्थित सीबीआई की फॉरेंसिक लैब में लाया गया। 
विज्ञापन

यहां करीब 3 घंटे तक पूरी प्रक्रिया चली। इसके बाद दिल्ली पुलिस आफ़ताब को लेकर सीजीओ कॉम्प्लेक्स के दूसरे गेट से निकल गई।

दरअसल, श्रद्धा हत्याकांड में दिल्ली पुलिस के हाथ बड़ा ऑडियो सबूत लगा है। ऑडियो में अफताब श्रद्धा से लड़ाई झगड़ा कर रहा है। ऑडियो में अफताब और श्रद्धा के बीच आपस में बहस हो रही है।  ऑडियो से साबित हो रहा है कि आफताब श्रद्धा को टॉर्चर कर रहा था।

दिल्ली पुलिस इन ऑडियो को बड़ा सबूत मान रही है, जांच से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि इस ऑडियो से हत्याकांड की जांच में काफी मदद मिलेगी। सीएफएसएल टीम ने इसी ऑडियो से अफताब की आवाज का मिलान करने के लिए वॉयस सैंपल लिया।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने वॉयस सैंपल के लिए कोर्ट से इजाजत मांगी थी। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के आवाज के नमूनों को इस ऑडियो क्लिप  की आवाज से मिलाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा, दिल्ली पुलिस को आफताब और श्रद्धा का एक वीडियो भी मिला है। इस वीडियो में आफताब की काउंसलिंग की जा रही है। यह वीडियो मुंबई का है
पुलिस इसीलिए आज आफताब का फेस रिकॉगनाइजेशन टेस्ट भी  करवा रही है। इस टेस्ट में आफताब की 3D इमेज ली जाएगी। जिससे आफताब बाद में मुकर न पाए कि वह वीडियो में नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें