दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित धूम मानिकपुर पुलिस चौकी के पास अधिवक्ता के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि डेरी स्केनर गांव के रहने वाले अधिवक्ता अरुण भाटी ने बताया कि 14 अगस्त को वह केस से संबंधित काम के लिए पुलिस चौकी गए थे। वहां रमेश और उनके साथी आदेश नागर भी पहुंचे और उनके साथ गाली-गलौज की। संवाद