फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: राजकीय आईटीआई में ऑन द स्पॉट होंगे चौथे चरण के दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हथीन। जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिला प्रक्रिया अब नए चरण में पहुंच गई है। अलॉटमेंट प्रक्रिया पूरी होने के बाद कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने चौथे चरण की मेरिट-कम-सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया को रद्द कर दिया है। इसके स्थान पर अब रिक्त सीटों को भरने के लिए ऑन द स्पॉट दाखिले लिए जाएंगे। प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू होगी। हथीन स्थित राजकीय नोडल आईटीआई में कुल 444 सीटें हैं, जिनमें से आधी से ज्यादा सीटों पर दाखिला हो चुका है। रिक्त सीटों को भरने के लिए छात्रों को संबंधित आईटीआई में पहुंचकर ओपन फिजिकल काउंसलिंग में भाग लेना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें